डिजिटल डेस्क: सेक्टर 55 में डील करने के लिए आए आठ हवाला कारोबारियों को कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास से करीब 2 करोड़ रुपए की बरामदगी की गई है। पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग की टीम मशीन से नोटों की गिनती कर रही है और आयकर विभाग व पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 करोड़ रुपए के साथ एक संदिग्ध सेक्टर 55 में गिरफ्तार