डिजिटल डेस्क: बीते एक महीने के दौरान देश में खाद्य तेलों के दाम 15 से 30 रुपये किलो बढ़ चुके हैं। महीने भर में रिफाइंड सोयाबीन तेल के थोक भाव 120-125 रुपये से बढ़कर 140-145 रुपये, सरसों तेल के भाव 130-135 रुपये से बढ़कर 145-150 रुपये, सूरजमुखी तेल के भाव 130-135 रुपये से बढ़कर 160-165 रुपये प्रति लीटर हो चुके हैं। जबकि आमतौर पर त्योहारों के खत्म होने के बाद खाद्य तेलों के दाम घट जाते हैं। हालांकि इस बार तेलों में तेजी की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में इजाफा होना है। इसकी वजह रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को बताया जा रहा है। कारोबारियों के मुताबिक आगे भी खाद्य तेलों के दाम वैश्विक हालात पर निर्भर करेंगे। हालांकि अभी त्योहार का सीजन गुजरा है, जिसमें डिमांड बढ़ी थी। वहीं आगे भी ऐसी ही डिमांड बनी रहेगी क्योंकि शादी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में तेल के दाम बढ़ना लाजमी हैं। लेकिन बाजार में तेल प्रचुर मात्रा में तेल उपलब्ध है।बीते एक महीने के दौरान देश में खाद्य तेलों के दाम 15 से 30 रुपये किलो बढ़ चुके हैं। महीने भर में रिफाइंड सोयाबीन तेल के थोक भाव 120-125 रुपये से बढ़कर 140-145 रुपये, सरसों तेल के भाव 130-135 रुपये से बढ़कर 145-150 रुपये, सूरजमुखी तेल के भाव 130-135 रुपये से बढ़कर 160-165 रुपये प्रति लीटर हो चुके हैं। इस दौरान आयातित पामोलीन तेल के भाव 90-95 रुपये से बढ़कर 105-110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं।सेंट्रल ऑर्गेनाइजेशन फॉर ऑयल इंडस्ट्री एंड ट्रेड से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि रूस-यूक्रेन के बीच तनाव से अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी आई है। भारत में खाद्य तेलों के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार पर काफी निर्भर करते हैं। लिहाजा अंतरराष्ट्रीय तेजी के कारण देश में भी खाद्य तेलों के दाम बढ़े हैं। खाद्य तेलों में महीने भर में 15 से 30 रुपये प्रति लीटर की तेजी आ चुकी है।