पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रोजगार के मसले पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रविवार को फिर हमला किया। भाजपा द्वारा रोजगार दिए जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लगता है कि बीजेपी वालों को गिनती नहीं आती है। बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के तीन महीने के अंदर ही नियुक्ति पत्र बंटने शुरू हो गए हैं। तेजस्वी ने कहा कि 16 नवंबर को हमारी सरकार और 10 हजार लोगों को नौकरी देने जा रही है। तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार ने आठ साल में हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा था। उन्होंने भाजपा से सवाल किया है कितनी नौकरी अबतक दी गई। तेजस्वी ने कहा कि अपनी कमियां छिपाने के लिए भाजपा वाले मुद्दे से भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी की सच्चाई जान चुकी है। मालूम हो कि बिहार पुलिस के लिए चुने गए करीब साढ़े दस हजार पुलिसकर्मी वर्किंग यूनिफार्म में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों नियुक्ति पत्र लेंगे। सभी को टेरीकाट का खाकी शर्ट-पैंट पहनकर पटना आने का आदेश दिया गया है। कार्यक्रम का आयोजन गांधी मैदान में 16 नवंबर को होगा।
तेजस्वी का दस हजार और नौकरी देने का किया ऐलान