डिजिटल डेस्क: आफताब ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। शव के टुकड़ों को आफताब ने कहा-कहां ठिकाने लगाया था,ये जानके लिए पुलिस उसे लेकर जंगलो में जा रही है।मीडिया के सवाल पूछे जाने पर वह चुप्पी साधे रहा इस बीच पुलिस ने आफताब और श्रद्धा दोनों के कॉमन दोस्त के साथ भी पूछताछ की है।पुलिस के मुताबिक, सिर्फ अंग्रेज़ी में बात कर रहा आफताब 'Yes i killed her'कहकर श्रद्धा के कत्ल का इकरार कर रहा है।चौंकाने वाली बात ये है कि 18 मई को ही आफताब ने गला दबाकर श्रद्धा की हत्या कर दी थी, अगले तीन महीने तक वो धीरे-धीरे शव के टुकड़े ठिकाने लगाता रहा। हत्या के दो महीने बाद वो इतना बेफिक्र हो गया कि एक बार फिर से डेटिंग ऐप पर एक्टिव हो गया और नई गर्लफ्रेंड बनाता रहा, यहां उसकी दोस्ती एक लड़की से भी हुई। न जुर्म का पछतावा था और न कानून का डर।
हत्या वाले दिन क्या हुआ?
18 मई को श्रद्धा और आफताब के बीच शादी करने को लेकर झगड़ा हुआ था। कथित तौर पर झगड़े के दौरान श्रद्धा की छाती पर बैठ गया और उसका गला दबा दिया, हत्या करने के बाद उसने श्रद्धा की लाश को सबसे पहले बाथरूम में रखा और फिर इंटरनेट पर उसे ठिकाने लगाने के लिए सर्च किया।अगले दिन इलेक्ट्रिक की आरी लेकर आया और शरीर के कई टुकड़े किए। श्रद्धा के और अपने खून से सने कपड़े कूड़ा उठाने वाली वैन में डाल दिए। आफताब ने श्रद्धा के कई बॉडी पार्ट्स को छुपा कर कबर्ड में, किचन में और फ्रिज में रख दिए। इसके बाद उसने इंटरनेट पर सबूतमिटाने को लेकर सर्च किया।उसनेहाइपोक्लोरिक एसिड से फर्श को धोया ताकि फोरेंसिक जांच के दौरान DNA सैंपल ना मिले। किसी को शक न हो इसलिए अगले तीन महीने तक उन्हें ठिकाने लगाने के साथ ही उसने श्रद्धा के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी अपडेट करता रहा ।