राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी अखिल गिरि की विवादास्पद टिप्पणी की निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से उनसे माफी मांगी। बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रपति के प्रति उनके मन में गहरा सम्मान है और उनकी पार्टी ने गिरि को भविष्य में अपमानजनक टिप्पणी करने के विरूद्ध चेताया है। बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा कि मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अखिल गिरि की टिप्पणी की निंदा करती हूं।
मांगी माफी