मैनपुरीः मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने बुधवार को कहा कि यह उपचुनाव ‘नेताजी’ (मुलायम सिंह यादव) के सम्मान का चुनाव है। डिंपल ने मैनपुरी स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पार्टी की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव नेताजी के सम्मान का चुनाव है। मुझे उम्मीद है कि आप सब उनका सम्मान रखेंगे। नेताजी ने सदैव सबका सम्मान रखा था, उनकी सोच और विचारों को हम सब आगे लेकर जाएंगे।
नेताजी के सम्मान का चुनाव है मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव : डिंपल