गुवाहाटी : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर जनसंपर्क मंत्री पीयूष हजारिका ने पत्रकारों को बधाई दी। मंत्री पीयूष हजारिका ने प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारों और राज्य में मीडिया सेवा से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।  मंत्री ने कहा कि मीडिया एक लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने और एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हजारिका ने कहा कि मीडिया को जिम्मेदार, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।  राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर उन्होंने कहा कि मीडिया की विश्वसनीयता कम न हो तथा पक्षपात एवं पूर्वाग्रह से बचा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया द्वारा आलोचना करने की परंपरा काफी महत्वपूर्ण है, जो हमेश सरकार को अच्छा करने की प्रेरणा देती है। मीडिया  की ओर से सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए ताकि समाज की दशा और दिशा में काम किया जा सके।