प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर बुधवार को जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ ‘सार्थक’ बातचीत की तथा दोनों नेताओं ने आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के रास्ते तलाशने पर चर्चा की। इस साल मोदी और शोल्ज की यह तीसरी मुलाकात है। दोनों नेताओं की पहली मुलाकात छठवीं भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी सलाह (आईजीसी) के लिए मोदी की बर्लिन यात्रा के दौरान दो मई को हुई थी।
मोदी और सोल्ज