डिजिटल डेस्क: भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश पहुंचने से पहले इंदौर में राहुल गांधी को एक गुमनाम धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। कांग्रेस नेता को मध्य प्रदेश के इंदौर में आते ही बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र में राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।