डिजिटल डेस्क: कल रात करीब 8.30 बजे पुणे के नावले ब्रिज इलाके में एक बड़े हादसे में एक टैंकर के ब्रेक फेल होने से 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में 10 से 15 लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि, छह से आठ अन्य लोगों को इलाज के लिए दो अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार में सवार एक व्यक्ति ने कहा कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने पहले सड़क पर कुछ वाहनों को टक्कर मारी, जिससे कुछ अन्य वाहन आपस टकरा गए। उन्होंने कहा, 'हमारी कार को भी टक्कर मारी गई। वाहन में हम चार लोग थे और सौभाग्य से एयरबैग खुलने के कारण हमें कुछ नहीं हुआ, लेकिन हमने देखा कि सड़क पर हमारे आसपास के कई वाहन बुरी तरह से प्रभावित हुए।'
टैंकर के ब्रेक फेल होने से 48 वाहन चपेट में