डिजिटल डेस्क:चीन में फिर एक बार कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोतरी नजर आई है। बुधवार को दैनिक कोविड केस 31,454 के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। ये महामारी की शुरुआत के बाद का उच्च स्तर है। इस बीच, एपल प्लांट में श्रमिकों व सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प के बाद जेंगझू में लॉकडाउन लगा दिया गया है।चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में इतनी ज्यादा मामले सामने आने के बाद चीन सरकार लॉकडाउन, यात्रा पाबंदियां लगाने के अलावा परीक्षण व टीकाकरण को भी तेज कर रही है, ताकि कोरोना को और फैलने से रोका जा सके। राजधानी बीजिंग में कोरोना लॉकडाउन के तहत कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। पार्क, कार्यालय भवनों और शॉपिंग मॉल को बंद कर दिया गया है। बीजिंग के सबसे अधिक आबादी वाले चाओयांग जिले में करीब पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चाओयांग जिले के लगभग 35 लाख निवासियों से आग्रह किया कि वे राजधानी बीजिंग कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र बन गया है। इसलिए ज्यादातर समय घर पर ही रहें।
ऐपल नहीं करेगा चीनी कंपनी की चिप्स का इस्तेमाल,चीन को बड़ा झटका!
ऐपल ने अपने उत्पादों में चीन की यांग्त्ज़ी मेमोरी टेक्नोलॉजीज कंपनी (YMTC) से मेमोरी चिप्स का उपयोग करने की योजना पर रोक लगा दी है।सूत्रों ने निक्केई एशिया को इस बात की जानकारी दी. दरअसल NAND फ्लैश मेमोरी स्मार्टफोन और पर्सनल कंप्यूटर से लेकर सर्वर तक सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में पाया जाने वाला एक प्रमुख उपकरण है।ऐपल ने अपने उत्पादों में चीन की यांग्त्ज़ी मेमोरी टेक्नोलॉजी कंपनी (YMTC) से मेमोरी चिप्स का उपयोग करने की योजना पर रोक लगा दी है।सूत्रों ने निक्केई एशिया को इस बात की जानकारी दी. ऐपल ने यह फैसला उस वक्त लिया है जब चीनी टेक्नोलॉजी सेक्टर के खिलाफ अमेरिका निर्यात से जुड़े नियंत्रण लगा रहा है।