छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर हद पार करने और राज्य में लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया।रायपुर के पुलिस परेड मैदान स्थित हेलीपैड पर संवाददाताओं से बातचीत में बघेल ने आरोप लगाया कि एजेंसी जांच के नाम पर लोगों को प्रताड़ति और परेशान कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।