राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सीमा पार और आईएसआईएस प्रेरित आतंकवाद के खतरा बने रहने को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रगतिशील विचारों से कट्टरपंथ एवं चरमपंथ का मुकाबला करने में उलेमा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हमें कट्टरता से दूर होने के साझे विचारों को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।