राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के गुर्दे का प्रतिरोपण पांच दिसंबर को सिंगापुर के अस्पताल में होगा। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यह जानकारी दी। तेजस्वी ने गुर्दे के ऑपरेशन की जानकारी कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में दी जहां पर पार्टी के मौजूदा विधायक अनिल साहनी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं। यह संयोग है कि कुढ़नी सीट पर भी पांच दिसंबर को ही मतदान होगा। उन्होंने कहा कि लालू जी यहां रहना चाहते थे, लेकिन वह इस समय सिंगापुर में हैं और पांच दिसंबर को गुर्दा प्रतिरोपण के लिए उनका ऑपरेशन होगा।
लालू का ऑपरेशन