सुलतानपुर : नगरपालिका व नगर पंचायत के वार्डों की आरक्षण की सूची आयोग ने जारी कर दिया है। आरक्षण सूची पर आपत्ति व सुझाव देने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय के भीतर डीएम कार्यालय के माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद आयोग के माध्यम से फाइनल आरक्षण सूची जारी की जाएगी। जिले की चार नगरपंचायतों व एक नगरपालिका के वार्डों का आरक्षण गुरुवार को शासन स्तर से जारी कर दिया है। विशेष सचिव नगर विकास विभाग सुनील कुमार चौधरी की ओर से जारी नगरपालिका परिषद सुलतानपुर के 25 वार्डों में करौदिया, लाला का पुरवा, घासीगंज, शाहगंज, शास्त्रत्तीनगर, निरालानगर को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नरायनपुर, लालडिग्गी, विवेकनगर, सिविललाइन, दरियापुर, राईननगर, पयागीपुर, बढ़ैयावीर, सीताकुंड, जमालगेट व खैराबाद को अनारक्षित रखा गया है। घोसियाना वार्ड को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए गभड़िया व पुरानी बाजार को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति के लिए डिहवा वार्ड को रखा है। पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड पल्टन बाजार, आदर्शनगर, नवीपुर,ठठेरीबाजार को आरक्षित कर दिया गया है। दस वार्डों की भी आरक्षण लिस्ट जारी कर दी गई है। गांधीनगर वार्ड को पिछड़ा वर्ग, हनुमाननगर वार्ड को अनुसूचित जाति महिला, विवेकगनर वार्ड को महिला, जवाहरनगर वार्ड को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह पन्तनगर ,आर्यनगर, रामनगर, कंचननगर, शास्त्रत्तीनगर वार्ड को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है। हजरतगंज को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
यूपी नगर निकाय चुनाव : सुलतानपुर निकाय के वार्ड आरक्षण की लिस्ट जारी