नई दिल्ली : दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।अधिकारियों ने बताया कि कई उन मतदान केंद्रों पर मतदान अभी जारी है, जहां मतदाता शाम 5.30 बजे से पहले पहुंच गए थे। दिल्ली में सभी वार्ड में शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान शाम 5.30 बजे समाप्त हुआ। हालांकि अपराह्न 12.30 बजे तक 18 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि अपराह्न 2.30 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। शाम चार बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।वर्ष 2017 के पिछले नगर निगम चुनावों में 53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मतगणना सात दिसंबर को होगी। राज्य निर्वाचन अधिकारी (एसईसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सभी वार्ड में चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से चली। अभी तक में, आने वाले वर्ष के लिए जी20 की अध्यक्षता भारत को सौंपी थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए गर्व की बात बताया था। जी20 दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमरीका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
एमसीडी चुनाव : 50 प्रतिशत मतदान अब सबकी निगाहें मतगणना पर टिकीं