डिजिटल डेस्क: श्रद्धा वाकर की हत्या करने और उसके शरीर को 35 हिस्सों में काटने के आरोपी पिछले महीने दिल्ली में आफताब अमीन पूनावाला की गिरफ्तारी के बाद से, देश भर से इसी तरह के कई मामले सामने आए हैं। लेकिन ताजा मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से आया है एक बंद किराए के घर में रखे ड्रम में एक महिला के शरीर के अंग के कई टुकड़े मिले हैं। पुलिस को संदेह है एक साल से अधिक समय से शव वहां है। किराएदार द्वारा किराया नहीं दिए जाने पर घर के मालिक ने दरवाजा तोड़ा तो महिला के शरीर के अंग मिले। यह बात तब सामने आया जब फरार किरायेदार के सामान को हटाने के लिए जबरदस्ती घर में घुसा।कहा जा रहा हैं कि जून 2021 में किराएदार ने पत्नी के गर्भवती होने का हवाला देकर बकाया चुकाए बिना मकान खाली कर दिया,लेकिन वह एक बार पिछले दरवाजे से घर आया था, लेकिन अभी तक मालिक को भुगतान नहीं किया। जब मालिक जबरदस्ती किरायेदार का सामान हटाने के लिए घर में घुस गया तब ड्रम से महिला कि शव ड्रम में से हिस्से में बरामद किया गया। मालिक ने शिकायत दी है, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
बंद घर में मिला एक साल पुराना महिला का शव