डिजिटल डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर जल्द ही पार्टी से किनारा कर सकते हैं। एनसीपी केरल अध्यक्ष पीसी चाको ने इस इशारा किया कि शशि थरूर जल्द ही एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। कन्नूर का कहना हैं कि अगर कांग्रेस सांसद शशि थरूर एनसीपी में आते हैं तो हम गर्मजोशी से उनका स्वागत करेंगे। अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें बाहर भी करती है तो भी वह तिरुवनंतपुरम से सांसद बने रहेंगे।पीसी चाको का यह भी कहना हैं कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि थरूर को कांग्रेस को नजरअंदाज किया जा रहा है।
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी में शशि थरूर को नजरअंदाज किया जा रहा है। पर पीसी चाको के बयान के बाद थरूर ने कहा है कि मैं एनसीपी में नहीं जा रहा हूं,पीसी चाको से इस मामले पर मेरी कोई चर्चा भी नहीं हुई है। उन्होंने पहले नाराजगी की खबरों को लेकर सफाई भी दे चुके हैं, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में किसी के खिलाफ बात नहीं की है और न ही निर्देशों के खिलाफ काम किया है। अगर किसी को ऐसा लगता है तो सबूत पेश करें।