‘द सिटी ऑफ जॉय’, फ्रीडम एट मिडनाइट’ जैसी कई चर्चित किताबों के फ्रांसीसी लेखक डॉमिनिक लैपियर का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। भारत में वह कोलकाता पर केंद्रित ‘द सिटी ऑफ जॉय’ किताब के लिए मशहूर थे। लैपियर की पत्नी ने उनके निधन की पुष्टि की। लैपियर को 2008 के गणतंत्र दिवस पर पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कोलकाता की मलिन बस्तियों से कुष्ठ रोग से पीड़ित बच्चों को बचाने के लिए अपनी पत्नी के साथ एक मानवीय संगठन की स्थापना की, जिसका नाम ‘सिटी ऑफ जॉय फाउंडेशन’ था।
लैपियर का निधन