गुवाहाटी : जीएल पब्लिकेशंस ग्रुप के सीईओ संदीप राजखेवा की धर्मपत्नी आरती राजखेवा का सोमवार सुबह 11.30 बजे गुवाहाटी स्थित अपोलो अस्पताल में हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वे 58 वर्ष की थीं। गुवाहाटी स्थानांतरित होने से पहले उनका मुंबई में इलाज चल रहा था। स्व. आरती राजखेवा मुंबई के को-रोवर डिजिटल प्लेटफॉर्म और महिंद्रा समूह द्वारा लाई गई भारत की प्रमुख और घरेलू अंग्रेजी भाषा की डिजिटल लक्जरी और लाइफस्टाइल पत्रिकाओं में से एक वर्व से भी जुड़ी थीं। राजखेवा का अंतिम संस्कार आज शाम शहर के भूतनाथ श्मशान में किया गया। उनके पति संदीप राजखेवा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर जीएल पब्लिकेशंस के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) समीर अग्रवाल, आमार असम के मुख्य संपादक मनोज कुमीर गोस्वामी, प्राग चैनल के मुख्य संपादक प्रशांत राजगुरु, पूवांचल प्रहरी के कार्यकारी संपादक वशिष्ठ नारायण पांडेय, महाप्रबंधक प्रणब कुमार तालुकदार व जीएल पब्लिकेशंस परिवार के सदस्य उपस्थित थे। आरती राजखेवा के निधन पर जीएल प्रकाशन परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा उनकी आत्मा की शांति की कामना की है।
जीएल पब्लिकेशन ग्रुप के सीईओ को पत्नी शोक