डिजिटल डेस्क:  अब सोना खरीदना हुआ पैसे निकालने जितना आसान । देश में पहला गोल्ड एटीएम शुरू हो चुका है। जहां पलक झपकते ही आपके हाथ में सोना आ जाएगा, और पेमेंट भी कैशलेस तरीके से होगा । देश का पहला गोल्ड एटीएम का यही खासियत है कि इसमें आप कैशलेस पेमेंट करके पलक झपकते ही सोना खरीद सकते हैं । देश का पहला गोल्ड एटीएम तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू किया गया है ।  गोल्डसिक्का प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने इंस्टाल किया है । कंपनी का दावा है कि ये देश की पहली रीयल टाइम गोल्ड डिस्पेंसिंग मशीन है। गोल्ड एटीएम पर सोने के मौजूदा भाव के आधार पर ट्रेड होगा । इस पर सोने का बाजार भाव दिखेगा, जिसके आधार पर लोग पेमेंट करके सोना खरीद सकते हैं । ये एटीएम 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक की क्वांटिटी में सोना डिस्पेंस करेगा ।