डिजिटल डेस्क: MCD चुनाव में जीत के बाद दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने जनता को दिया धन्यवाद, और वोट न देने वालों से वादा किया कि उन्हीं के काम पहले करवाए जाएंगे। जनता में से किसी ने उन्हें "आई लव यू" कहा, तो बिना वक्त गंवाए केजरीवाल ने तुरंत ही "आई लव यू टू" कहकर जवाब दिया, जिससे सभा में हसी गूंज उठी। आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, "दिल्ली के लोगों ने अब तक हमें जो भी ज़िम्मेदारी दी - स्कूल, अस्पताल, बिजली - हमने सब ठीक करके दिखाया है, और अब दिल्ली के लोगों ने साफ-सफाई, पार्क ठीक करने की ज़िम्मेदारी हमें दी है"।
अरविंद केजरीवाल ने सभी को जीत कि बधाई देते हुए कहा कि अब सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने सभी विजेता पार्षदों से भी कहा कि-"250 जीतने वाले पार्षद किसी पार्टी के नहीं, दिल्ली के पार्षद हैं,आज तक राजनीति कर ली,अब काम करना है,अब हमें दिल्ली को ठीक करना है, जिसके लिए BJP, कांग्रेस सभी से सहयोग चाहता हूं।उनका यह भी कहना हैं कि-"जिन्होंने हमें वोट दिया, उनका शुक्रिया, जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया, उन्हें कहना चाहता हूं कि पहले आपका काम कराएंगे, फिर दूसरों का", "हमें केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार से दिल्ली को ठीक करने का आशीर्वाद चाहता हूं"।