डिजिटल डेस्क: बंदरगाह मंत्री अहमद देवरकोविल ने जानकारी दी कि अडानी पोर्ट परियोजना के खिलाफ पिछले कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन केरल में हुआ खत्म। अडानी समूह के विझिंजम बंदरगाह परियोजना के खिलाफ जारी विरोध राज्य सरकार के साथ बातचीत के बाद खत्म हो गया है। इसी के साथ उन्होंने सरकार को सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। अगस्त में शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व लैटिन कैथोलिक आर्कडायसिस के नेतृत्व में स्थानीय निवासी और मछुआरे कर रहे थे, जिन्होंने विझिंजम परियोजना को रोकने की मांग की थी।सरकार विझिंजम तटीय क्षेत्र से विस्थापित होने वाले सभी परिवारों को 5,500 रुपए का किराया देने पर सहमत हुई है।हालांकि, प्रदर्शनकारी बंदरगाह निर्माण के परिणामस्वरूप होने वाले तटीय कटाव पर एक अलग स्टडी करेंगे।पिछले हफ्ते,जब आंदोलनकारियों ने तिरुवनंतपुरम के विझिंजम पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया था, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। अडानी समूह की विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह परियोजना के लिए सौदे को 2015 में अंतिम रूप दिया गया था, लेकिन राज्य में मछुआरों के विरोध प्रदर्शन के बाद निर्माण कार्य प्रमुख रूप से प्रभावित हुआ था।
अडानी पोर्ट परियोजना के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन हुआ खत्म