गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने बृहस्पतिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद दावा किया कि यह चुनाव परिणाम 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की सफलता का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि गुजरात में भाजपा लगातार सातवीं बार विधानसभा चुनाव जीती है और राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना प्यार एवं स्नेह प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति प्यार एवं स्नेह के कारण ऐतिहासिक जनादेश देकर लोगों ने 2024 का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में ऐतिहासिक जनादेश राज्य के विकास एवं प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन तथा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल के सुशासन का परिणाम है। इस बड़ी जीत के लिए गुजरात के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को बधाई दी। असम के उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डा.शर्मा विधानसभा चुनाव से पूर्व दो बार गुजरात गए थे और उन्होंने कई स्थानों पर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने गुजरात चुनाव के प्रचार के दौरान भविष्यवाणी की थी कि भाजपा को इस बार 150 सीट मिलेगी और ऐसी ही हुआ। शर्मा की भविष्यवाणी लगभग सही साबित हुआ और भाजपा ने कुल 156 सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में सफल रही।
गुजरात की जीत से लोस चुनाव के लिए भाजपा का मार्ग प्रशस्त : हिमंत