डिजिटल डेस्क: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में आरोपी आनंद गिरि ने जमानत की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगाई है,याचिका पर सुनवाई के दौरान शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। इस मामलें में सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसी और सरकार से इस मामले में दो हफ्ते में जवाब मांगा हैं।आंनद गिरी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट हत्या के आरोपी आनंद गिरि को जमानत देने से इनकार कर चुका है।CBI ने 20 नवंबर, 2021 को चार्जशीट दाखिल की थी, और 11 नवंबर 2021 को स्थानीय अदालत ने आनंद गिरि की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
UP सरकार और CBI को आनंद गिरि के जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस जारी