डिजिटल डेस्क: दिल्ली में विचारों का'एजेंडा आजतक' विचारों का महामंच कार्यक्रम का हैं आज  दूसरा  दिन। कार्यक्रम में राजनीति से लेकर मनोरंजन और खेल जगत से जुड़ी नामचीन हस्तियो हिस्सा लिया हैं। राजनीति और सिनेमा से जुड़े दिग्गज मंच पर शिरकत कर रहे हैं,लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी मंच पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मुसलमानों को कांग्रेस से इश़्क करना छोड़देना चाहिए।

मंच पर असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात पर पार्टी की हार पर अपने विचार रखे साथ  ही ये भी कहा कि मुसलमानों को अब कांग्रेस से इश़्क छोड़ देना चाहिए-एआईएमआईएम  अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी।  कांग्रेस आरोप लगा रही है कि 13 सीटों पर लड़ने वाले ओवैसी साहब ने बीजेपी का काम आसान कर दिया। इसपर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा  कि हम 13 सीटों पर लड़े हैं, 169 सीटों पर नहीं लड़े। बल्कि हम तो 14 पर लड़े थे, एक को कांग्रेस ने खरीद लिया था, फिर भी कांग्रेस उस सीट पर हार गई. कांग्रेस की एक प्रॉब्लम है- 'जान प्यारी भी नहीं जान से जाते भी नहीं'। इल्जाम लगाना इनका काम है।