हॉप शूट्स के पौधे से मिलने वाली सब्जी 85 हजार से एक लाख रुपए प्रति किलो तक बिकती है। हॉप उत्तरी अमरीका, यूरेशिया और दक्षिण अमरीका में उगाया जाता है। उष्णकटिबंधीय जलवायु के लिए उपयुक्त इस पौधे की खेती की भारत में नहीं की जा सकती है। हॉप शूट्स का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। चिंता, अनिद्रा, बेचैनी, तनाव, उत्तेजना, अटेंशन डेफिसिट-हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर, घबराहट और चिड़चिड़ापन के खिलाफ भी इसकी सब्जी का सेवन करना लाभदायक है। साथ ही ये कैंसर से लडऩे में भी सक्षम है। 

हॉप शूट्स में शंकु के आकार के फूल होते हैं। इनमें स्ट्रोबाइल होता है। बीयर की मिठास को संतुलित करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। हॉप शूट्स के पौधे पंक्तियों में नहीं उगते हैं। इनकी कटाई के लिए थोड़ी मेहनत की जरूरत है। हॉप शूट्स को कच्चा भी खाते हैं। हालांकि, इसका स्वाद कड़वा होता है। इससे अचार भी बनाया जाता है। इस पौधे में सब्जी लगने में तीन साल लग जाते हैं। पौधे में छोटे, नाजुक हरे सिरे होते हैं। इसका देखभाल करना बहुत मेहनत का काम होता है। यही वजह है कि इसकी सब्जी की कीमत बेहद अधिक होती है।