जागीरोडः सदौ असम ग्राम्य पुथिभराल संस्था तथा मोरीगांव जिला ग्राम्य पुथिभराल संस्था के संयुक्त सौजन्य से संस्था के केंद्रीय कार्यालय नगांव में आज मोरीगांव जिला उपायुक्त देवाशीष शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संस्था के आमंत्रण पर जिला उपायुक्त ने आज नगांव के कार्यालय में उपस्थित होकर संस्था द्वारा संचालित महिला और बाल विकास मंत्रालय, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार और असम सरकार के साथ वरिष्ठ नागरिकों के आवास, नवजीवन स्पेशल चिल्ड्रन होम, गिफ्ट स्पेशल एडॉप्शन सेंटर और आई देउ संदिकै आदि का दीदार किया और स्वधार घर और घर के निवासियों के साथ बातचीत की। संस्था के अध्यक्ष प्रताप हजारिका की अध्यक्षता में स्वागत समारोह में जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा को पुष्पगुच्छ, फुलाम गामोछा, अंगवस्त्र, जापी और सराई के साथ प्रशंसा पत्र भेंट कर संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। उक्त बैठक की अध्यक्षता संस्था महासचिव बलदेव शर्मा ने की। बैठक में श्रीमंत शंकर मिशन के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार बोरा, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार दास, नगांव संस्था के अध्यक्ष फजलूल हक मोरल आदि शामिल थे। बैठक का समापन संस्था के सहायक सचिव खगेन चंद्र नाथ के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
मोरीगांव जिला उपायुक्त को पुथिभराल संस्था ने किया सम्मानित
