नगांवः नगांव समाज कल्याण विभाग की सेवानिवृत्त उप संचालक प्रमिला कंदली को ‘समाज भूषण पुरस्कार 2022’ प्रदान किया गया। इसको लोकर नगांव के जागरूक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार की पंजीकृत संस्था आविष्कार सोशल एंड एजुकेशनल फाउंडेशन के सौजन्य से हाल ही में हैदराबाद में एक समारोह में अनेक विशिष्ट लोगों को पुरस्कार प्रदान किया गया। श्रीमती कंदली की अनुपस्थिति में बाद में उक्त पुरस्कार फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारियों ने इसे गुवाहाटी के एक सादे समारोह में इसे प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र के उन्नतिकरण की सेवा के लिए प्रदान किया गया है। उनकी उपलब्धि पर सदौ असम ग्राम्य पुथिभराल संस्था परिवार व अन्य ने अपनी खुशी जताई।
प्रमिला कंदली को मिला राष्ट्रीय समाज भूषण पुरस्कार
