डिजिटल डेस्क: फोर्ब्स के आंकड़ों के अनुसार,फ्रांस के Bernard Arnault अब दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं,उन्होंने Elon Musk को पीछे छोड़ दिया हैं। हालांकि,दोनों अरबपतियों के बीच अंतर बहुत ज्यादा नहीं हैं। वहीं एशिया के सबसे अमीर भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी 134.6 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर टिके हुए हैं। अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट में सबसे बड़ा फेरबदल देखने को मिला हैं।Elon Musk अब दुनिया के सबसे अमीर इंसान नहीं रहे हैं, बल्कि वे दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। Bernard Arnault 186.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।एलन मस्क की नेटवर्थ 181.3 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि, मस्क और अर्नाल्ट के बीच फासला बहुत ज्यादा नहीं है। दोनों की संपत्ति में महज 5.2 अरब डॉलर का ही फासला है।