डिजिटल डेस्क: ब्रिटेन के सर्वोच्च न्यायालय में नीरव मोदी के खिलाफ प्रत्यर्पण आवेदन दायर किया था,और अब खारिज हो गई हैं। अब ब्रिटेन में कोई कानूनी विकल्प नहीं बचा है। नीरव मोदी 2018 में पंजाब नेशनल बैंक में करीब 11 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले का आरोपी है।पिछले महीने नीरव मोदी ने हाईकोर्ट के सामने ब्रिटेन के सर्वोच्च न्यायालय में भारत में अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने की अनुमति के लिए एक आवेदन दायर किया था।नीरव मोदी धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोप में मुकदमे का सामना करने के लिए भारत में वांछित है,लंदन में रॉयल कोर्ट्स ऑफ जस्टिस में न्यायमूर्ति जेरेमी स्टुअर्ट-स्मिथ और न्यायमूर्ति रॉबर्ट जे ने फैसला सुनाया कि अपीलकर्ता (नीरव मोदी) की उच्चतम न्यायालय में अपील करने की अनुमति के अनुरोध वाली अर्जी खारिज की जाती है,2019 में नीरव मोदी मार्च ने प्रत्यर्पण वारंट पर गिरफ्तारी के बाद से लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।
भगोड़ा नीरव मोदी को लौटना होगा भारत, प्रत्यर्पण आवेदन खारिज