डिजिटल डेस्क: 2031 तक भारत 20 परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को चालू करने की योजना बनाई है,इनसे बिजली उत्पादन क्षमता में लगभग 15,000 मेगावाट की वृद्धि होगी। सरकार ने लोकसभा में ये जानकारी दी है।  इन 20 न्यूक्लियर पावर प्लांट्स में से पहला 2023 में गुजरात के काकरापार में चालू हो सकता है,इससे 700 मेगावाट की यूनिट होगी। 2025 में कुडनकुलम में 1000 मेगावाट की दो इकाइयां चालू होंगी, राजस्थान के रावतभाटा में 700 मेगावाट की दो इकाइयों के 2026 तक पूरा होने की संभावना है, जबकि कुडनकुलम में 1000 मेगावाट की अन्य दो इकाइयों के 2027 तक पूरा होने की संभावना है।रियाणा के गोरखपुर गांव में 2029 तक 700 मेगावाट की दो इकाइयों के पूरा होने की उम्मीद है।