डिजिटल डेस्क: चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है,अगले पांच सालों में अरुणाचल प्रदेश में एक नया हाईवे बनाने की योजना बनाई है। यह हाईवे भारत-तिब्बत-चीन-म्यांमार बॉर्डर के करीब बनाया जाएगा,इस हाईवे का कुछ हिस्सा अंतरराष्ट्रीय सीमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर होगा, जो स्ट्रेटेजिक नजरिए से भारत के लिए अहम साबित होगा,1748 किलोमीटर लंबा यह हाईवे टू-लेन होगा जिसका मकसद सीमावर्ती क्षेत्रों से लोगों के पलायन को रोकना है।यह सबसे लंबा हाईवे होगा, जिसे एनएच-913 के नाम से जाना जाएगा,यह हाईवे सुरक्षा बलों के सीमा के नजदीक पहुंच को आसान बनाएगा।