डिजिटल डेस्क :दुबई में खुलेगा दुनिया का सबसे पहला सुपर मॉडल रोबोट कैफे 'डोना साइबर-कैफे' , जहां एक भी इंसान नहीं रहेंगे। बिना इंसान के मदद से रोबोट परोसेंगे कॉफी और आइसक्रीम। 2023 तक दुबई में पुरी तरह से इंसानों के बिना चलाया जाएगा यह कैफे। 24 घंटे खुला रहेगा और इसमें सर्विस देने वाला रोबोट कोई आम रोबोट नहीं, बल्कि सुपरमॉडल रोबोट होगा। ये रोबोट ग्राहकों के नाम सहित उनके जानकारी इकठ्ठा करने में भी है सक्षम। ग्राहकों के मन पसंद कहानियां और उन्हें व्यस्त रखने के लिए बातचीत भी कर सकती है यह रोबोट। जानकारी के मुताबिक ये सुपर मॉडल रोबोट के पुर्जे रूस से खरीदी गई है और इसका नाम रोबो-सी2। सुपरमॉडल रोबोट बनाने वाले क्रिएटर का कहना है कि उन्होंने रोबोट को महिला शक्ल तो दी ही है, लेकिन इसके साथ ही उनके जैसे हाव-भाव और गुण भी रोबोट में डाले गए हैं।