डिजिटल डेस्क: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है,अरुणाचल के तवांग में भारत-चीन झड़प के बाद कांग्रेस संसद में खूब हमलावर हुई। अभी दो दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे ने कहा था कि हमने देश को आजादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की कुर्बानी दी,हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया?,आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है?। 7 फरवरी 2017 के दिन लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा था, ‘इतिहास सिर्फ किताबों की अटारी में पड़ा रहे तो समाज जीवन को प्रेरणा नहीं देता, उस समय हम थे या नहीं थे,हमारे कुत्ते भी थे या नहीं थे,औरों के कुत्ते हो सकते हैं।

20 दिसंबर 2022 को मल्लिकार्जुन खरगे ने फिर वही बयान दिया जो उन्होंने पांच साल पहले संसद में दिया था,तब पीएम मोदी ने उनको जवाब दिया था,उनके इस बयान पर खूब हंगामा भी हुआ था।केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी का कहना हैं कि बीजेपी को लेकर दिए गए इस बयान के लिए हम कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे की घोर निंदा करते हैं,खड़गे कांग्रेस में महज रबर-स्टैंप की भूमिका निभा रहे हैं।