डिजिटल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज राजधानी दिल्ली में,इस यात्रा में आज उनकी मां और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस बीच पवन खेड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए 2024 लोकसभा चुनाव के लिए फिर से पुरानी बहस को जन्म दे दिया,उन्होंने कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताया। जाहिर है खेड़ा के इस बयान के बाद अब 2024 में ‘मोदी बनाम राहुल’ की गूंज सुनाई देगी। उन्होंने यह भी कहना हैं की भारत जोड़ो यात्रा में मार्च करते हुए कहा कि जब देश अगले लोकसभा चुनाव में मतदान करेगा तो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को साल 2024 के चुनावों की तैयारियों के रूप में माना जाता है। यह यात्रा अब तक केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान और हरियाणा सहित आठ से ज्यादा राज्यों को कवर कर चुकी है,कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ चलीं। यह दूसरी बार है, जब सोनिया गांधी ने कन्याकुमारी से सितंबर में शुरू हुई इस पदयात्रा में हिस्सा लिया है. वह इससे पहले अक्टूबर में कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह हरियाणा से दिल्ली में दाखिल हुई,शनिवार को पार्टी के नेता लाल किले और महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी के स्मारकों का दौरा करेंगे।