कोकराझाड़ः असम राज्य भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा और असम राज्य कबड्डी संस्था की ओर से गुवाहाटी में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में आज हुए सेमीफाइनल मैच के दौरान कोकराझाड़ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने चराई देव टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इस सफलता के लिए कोकराझाड़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार ब्रह्म और महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीपांजलि राय ने कोकराझाड़ के कबड्डी दल को शुभकामनाएं दी है और फाइनल मैच जीतने के लिए उनकी हौसला अफजाई की है। कोकराझाड़ महिला कबड्डी टीम को तैयार करने में कोकराझाड़ जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार ब्रह्म ने अहम भूमिका निभाई है। फाइनल मैच तामूलपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा और कोकराझाड़ महिला मोर्चा टीम के बीच खेला जाएगा। भारतीय जनता पार्टी राज्य महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कविता बसुमतारी ने भी कोकराझाड़ दल को फाइनल में जगह बनाने पर बधाई दी है।