डिजिटल डेस्क: असम के बारपेटा जिले में अतिक्रमण हटाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया है,आज चलाए गए इस अभियान के दौरान स्थानीय लोगों का समर्थन करने आए एक विधायक को भी हिरासत में ले लिए गया है। सोमवार सुबह लगभग 400 बीघा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चला दिया गया और वहां रहने वाले लगभग 40 परिवारों को बेदखल कर दिया गया।सरकारी अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने प्रभावित परिवारों को बहुत पहले ही नोटिस भेज दिया गया था, बागबोर के विधायक शर्मन अली ने स्थानीय लोगों का समर्थन करते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए गए अभियान का विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया गया हैं,ये अतिक्रमण विरोधी अभियान ऐसे समय में चलाया गया है जब कुछ दिनों पहले नागांव में भी 400 एकड़ अतिक्रमित भूमि खाली कराने के लिए एक ऐसा ही अभियान चलाया गया था।वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली का कहना हैं कि नागांव के बटाद्रवा के पास के चार गांवों से अतिक्रमण हटा लिया गया है,यह अभियान चालने से पहले जिला प्रशासन ने जमीन खाली कराने के लिए अक्टूबर में 1,000 से अधिक परिवारों नोटिस भेजा था।प्रभावित लोगों ने सरकार से उन्हें वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने की अपील की थी,पिछले विधानसभा चुनाव में यहां अतिक्रमण हटाना बीजेपी का प्रमुख चुनावी मुद्दा था. 2016 में असम में सत्ता संभालने के बाद, बीजेपी ने अपने पहले कार्यकाल में बटाद्रवा थान से संबंधित 160 बीघा जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया।असम में पिछले साल डारंग में इसी तरह का अभियान हिंसक हो गया था, जिसके परिणामस्वरूप एक नाबालिग सहित दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
बारपेटा में सरकार का चला बुलडोज़र,विधायक गिरफ्तार