डिजिटल डेस्क: उत्तर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा चल रही हैं और लोगों के दिलों को जोड़ने का काम कर रही है,उन्का यह भी कहना है कि राहुल गांधी सुपरह्यूमन हैं। इस वक्त कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं,वही राहुल गांधी टी-शर्ट में बाहर जा रहे हैं।वह एक योगी की तरह हैं जो अपनी ‘तपस्या’ ध्यान से कर रहे हैं,भगवान राम की ‘खड़ाउ’ बहुत दूर तक जाती है। कभी-कभी जब राम जी नहीं पहुंच पाते तो भरत खड़ाऊ लेकर जगह-जगह जाते हैं,ऐसे ही हमने यूपी में खड़ाऊ चलाया है,अब खड़ाऊ यूपी पहुंच गया है, राम जी (राहुल गांधी) भी आएंगे। 

खुर्शीद ने एक प्रेसवार्ता में यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में लोगों को जोड़ने का काम कर ही है,वहीं भाजपा भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई हुई हैं,और कोविड का हवाला देकर रोकना चाहते है। उन्का यह भी कहना हैं कि जब तक कोविड का सही प्रमाण नहीं मिलेगा तब तक यात्रा को नहीं रोका जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे यह कहा कि यूपी में तीन जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश कर रही है,इस यात्रा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव और मायावती को भी निमंत्रण भेजा जाएगा,हम उन सभी दलों को निमंत्रण भेजेंगे जिनकी विचार धारा हम से मिलती है।