डिजिटल डेस्क: जिस तेजी से चीन में कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं,उसी हिसाब से केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई है।करीब-करीब सभी राज्यों में कोरोना को लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दिए गए हैं,साथ ही सभी लोगों से कोरोना संयमित व्यवहार का पालन करने को कहा जा रहा है। कोविड पैनल के प्रमुख एनके अरोड़ा ने आज कहा कि चीन में कोरोना के ताजा प्रकोप से घबराने की जरूरत नहीं है। चीन में वायरस के एक नहीं बल्कि 4 वैरिएंट हैं जिनकी वजह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं,एनके अरोड़ा ने चीन में कोरोना को लेकर बने भयावह स्थिति के बीच कहा कि भारत महज “एहतियात” के तौर तैयारी कर रहा है क्योंकि चीन से खुलकर और जल्द सूचनाएं नहीं आ पा रही हैं।
एनके अरोड़ा का कहना हैं कि BN-BQ वैरिएंट के मामले सबसे ज्यादा और BF.7 वैरिएंट 15 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार है,यानी 50 प्रतिशत बीएन और बीक्यू सीरीज से हैं, और एसवीवी वैरिएंट से महज 10-15 प्रतिशत ही केस हैं।उनका यह भी कहना हैं कि “यही वह चीज है जहां भारत को इससे लाभ मिलता है क्योंकि यहां पर “हाइब्रिड इम्युनिटी” मजबूत हो चुकी है,वैक्सीनेशन और देश में कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर के दौरान बड़े पैमाने पर लोग संक्रमित हुए जिससे इम्युनिटी का बढ़िया संयोजन हो गया है"।