चिरांग जिले के काजलगांव स्थित जेएसबी सिविल अस्पताल में भर्ती कोरोना पीड़ित गर्भवती महिला ने शुक्रवार को एक बच्चे को जन्म दिया। जिले के रुणीखाता गांव निवासी कोरोना पीड़ित गर्भवती महिला विगत दिनों से काजलगांव स्थित जेएसबी सिविल अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार अपराह्न 9.20 बजे सिविल अस्पताल में आइसोलेशन ड्यूटी कर रहे डॉक्टर, नर्सों और कर्मचारियों  की एक टीम ने ऑपरेशन कर महिला की डिलीवरी कराई। डॉक्टरों के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य एवं सुरक्षित है ।