डिजिटल डेस्क: रूस के सांसद पावेल एंटोव की ओडिशा में हुई मौत का रहस्य गहराता चला जा रहा है।ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग के फोरेंसिक विशेषज्ञों का कहना है कि सांसद के अंतिम संस्कार से पहले उनके विसरा को संरक्षित नहीं किया गया और पुलिस ने सैंपल मांगे ही नहीं.वही पुलिस का कहना हैं कि एंटोव और ब्यदानोव के बीच झगड़ा हुआ था,और होटल के कर्मचारियों ने कमरे में चारों तरफ शराब की टूटी हुई बोतलें और प्लेटें बिखरी पड़ी होने की बात कही थी।
एंटोव की 24 दिसंबर को होटल के तीसरे फ्लोर से गिरने के बाद मौत हो गई, जबकि उनके साथी यात्री व्लादिमीर बाइडेनोव का ठीक दो दिन पहले यानी 22 दिसंबर को होटल के कमरे शव मिला था।ओडिशा के पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारी का कहा है कि विसरा के सैंपल निश्चित रूप से वांछित होंगे. हालांकि जांच में केवल ऑटोप्सी और विसरा रिपोर्ट पर भरोसा करने वाली चीजें नहीं हैं. हालांकि अप्राकृतिक मौतों के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं.एंटोव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने कहा, ‘एंटोव के शरीर पर चोट के कई निशान थे। शायद ये गिरन के वजह से हो सकते हैं.ओडिशा पुलिस के आपराधिक जांच विभाग ने इन दोनों मामलों में जांच तेज कर दी है।