लखीमपुरः लखीपुर में एक मुस्लिम महिला ने  स्वेच्छा से हिंदू रीति- रिवाज अनुसार सनातन धर्म  को अपना लिया। हिंदू युवा छात्र परिषद की लखीमपुर जिला समिति के अध्यक्ष जुग्मज्योति दत्त ने एक विज्ञप्ति प्रेषित कर यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार शबनम आरा बेगम ने संपूर्ण हिंदू रीति-रिवाज के तहत सनातनी धर्म अपना लिया है।  राज्यिक अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ, असम के जनार्दन देव गोस्वामी व सधारण सचिव बलेन वैश्य द्वारा हस्ताक्षरित विज्ञप्ति में कहा गया है कि तेजपुर जिले के सोमितपुर बारिकासुबुरी निवासी स्व. फरीदउद्दीन अहमद की पुत्री शबनम बेगम ने गत 29 दिसंबर को विश्व हिंदू महासंघ, असम के अध्यक्ष व सचिव को लिखित आवेदन किया था कि वह हिंदू धर्म अपनाना चाहती हैं। अवेदन के तहत आज शोणितपुर जिल के  विश्वनाथ महकमा अंतर्गत ऐतिहासिक श्री नागशंकर देवालय में विश्व हिंदू महासंघ और हिंदू युवा छात्र परिषद के संयुक्त सौजन्य से आवेदक की स्वेच्छा के प्रति सम्मान रखते श्रीश्री विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया। सनातनी लोगों की उपस्थिति में धार्मिक संस्कार के तहत हिंदू धर्म अपनाने का कार्य संपन्न किया गया। आज से शबनम आरा बेगम शबनम कश्यप के रूप में कश्यप गोत्र की महिला के रूप में जानी जाएंगी। ज्ञापन में कहा गया है कि शबनम  संपूर्ण हिंदू धर्म के प्रति श्रद्धा रखते हुए सभी सनातनी रीति-नीति का पालन करेंगी। विश्व हिंदू महासंघ, असम और हिंदू युवा छात्र परिषद, असम ने सनातन हिंदू धर्म में दीक्षा लेने वाली शबनम कश्यप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।