अगरतला : रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर सत्तारूढ़ भाजपा के चुनाव प्रचार की आधिकारिक शुरुआत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के त्रिपुरा दौरे से पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. मानिक साहा ने उत्तरी जिले के धर्मनगर में कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। केंद्र्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 जनवरी को त्रिपुरा पहुंचेंगे और उत्तरी जिले के धर्मनगर से सुबह 11 बजे रथ यात्रा का उद्घाटन करेंगे और दूसरी रथ यात्रा का उद्घाटन दोपहर 2 बजे त्रिपुरा के दक्षिण जिले के सबरूम से करेंगे।