डिजिटल डेस्क: 22 साल बाद पहली बार असम में किसी गैंडे का शिकार नहीं हुआ हैं, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके दावा किया हैं। मुख्यमंत्री  का यह भी कहना हैं कि साल 2022 में राज्य में किसी गैंडे का शिकार नहीं किया गया, जबकि साल 2021 में सिर्फ दो गैंडो का शिकार किया गया था,और असम अब गैंडो के लिए देश का सबसे सुरक्षित राज्य बन गया है।भारतीय गैंडे केवल ब्रह्मपुत्र घाटी और कुछ ही हिस्सों में पाए जाते हैं। 

IUCN ने अपनी रेड लिस्ट में भारतीय गैंडों को असुरक्षित के रूप में सूचीबद्ध किया है, इन्हें पहले लुप्तप्राय श्रेणी में रखा गया था,वर्ल्ड वाईडलाइफ फंड का कहना है कि एक सींग वाले गैंडे की रिकवरी एशिया में सबसे बड़ी संरक्षण सफलता की कहानियों में से एक है।