कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि ईरान निर्मित हमलावर ड्रोन का इस्तेमाल कर रूस उनके देश पर हमलों में तेजी लाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस, अपने 63 सैनिकों के मारे जाने के बीच युद्ध नीति को रणक्षेत्र में झटका लगने के कुछ महीनों बाद कीव पर दबाव बनाने के नए तरीके ढूंढ रहा है। जेलेंस्की ने सोमवार रात अपने वीडियो संबोधन में कहा कि हमारे पास यह सूचना है कि रूस शाहिद (विस्फोट करने वाले ड्रोन) से हमला करने की योजना बना रहा है।’ उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर रूसी हमला शुरू होने के 10 महीने बाद,‘उनका (रूस का) लक्ष्य हमारे लोगों, हमारी वायु रक्षा, हमारी ऊर्जा को खत्म करना है।’ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मास्को के त्रुटिपूर्ण युद्ध प्रयासों को सही साबित करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, जिन्हें हाल के महीनों में यूक्रेन के पलटवार से नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन को पश्चिमी देश हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं। क्रेमलिन को एक और नया झटका देते हुए यूक्रेनी सेना ने पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में एक स्थान पर रॉकेट दागे, जहां रूसी सैनिकों को रखा गया था। इस हमले में 63 रूसी सैनिक मारे गये। युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी सैनिकों पर किए गए यह सबसे घातक हमलों में से एक है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमले में, यूक्रेन की सेना ने हिमार्स प्रक्षेपण प्रणाली से छह रॉकेट दागे और उनमें से दो को गिरा दिया गया।
रूस और ड्रोन का इस्तेमाल कर रणनीति में बदलाव लाने की बना रहा योजना : जेलेंस्की