डिजिटल डेस्क: अब गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम का टिकट बुक कराना और भी आसान,गणतंत्र दिवस का निमंत्रण और टिकट इस बार ऑनलाइन उपलब्ध होगा, इसके लिए केवल रक्षा मंत्रालय के पोर्टल पर क्लिक करना होगा,यहां आने वाले लिंक पर अपना विवरण भरने के बाद आपको घर बैठे ही ऑनलाइन टिकट मिल जाएगा। आत्म निर्भर, भारत रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर जाकर गणतंत्र दिवस परेड देखने की टिकट बुक करा सकते हैं,यह पोर्टल 6 जनवरी, 2023 से लाइव हो गया है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सरकार की इस ई-गवर्नेंस पहल की शुरुआत की,पोर्टल आम जनता को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदने की सुविधा प्रदान करता है। और यह मंच आम जनता को ऑनलाइन टिकट प्रदान करने के अलावा गणमान्य व्यक्तियों और उनके मेहमानों को ऑनलाइन पास जारी करने की सुविधा भी प्रदान कर रहा है,बड़ी संख्या में लोग इस परेड को देखने पहुंचते हैं। गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन हर वर्ष 26 जनवरी को नई दिल्ली में किया जाता है,इस दौरान कर्तव्य पथ पर जल, थल और वायु सेना समेत सुरक्षाबलों द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया जाता है,हालांकि लाइव प्रसारण के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस परेड को देखने कर्तव्य पथ पहुंचते हैं।परेड स्थल पर जाने और वहां बैठकर परेड देखने के लिए टिकट की आवश्यकता पड़ती है,यह टिकट पहले जहां विशेष काउंटर पर बेची जाती थी, वहीं अब यह टिकटें ऑनलाइन उपलब्ध होंगी,कार्यक्रम का टिकट बुक कराना आसान हो गया।
ऑनलाइन बुक कर सकेंगे गणतंत्र दिवस समारोह के टिकट