डिजिटल डेस्क: एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा अगला लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी। एक समाचार चैनल पर पैगंबर मोहम्मद बहस के दौरान नूपुर शर्मा के पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। 

ओवैसी ने  नुपूर शर्मा के खिलाफ बीजेपी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि, नुपूर शर्मा निश्चित रूप से वापस आएंगी और बीजेपी के लिए चुनाव लड़ेंगी,उन्होंने यह बात एएनआई की स्मिता प्रकाश के साथ पॉडकास्ट में कही,उन्होंने यह भी कहा कि“बीजेपी निश्चित रूप से उनका इस्तेमाल करेगी और अगर उन्हें लोकसभा चुनाव में दिल्ली से उम्मीदवार बनाया जाता है तो मुझे कोई हैरानी नहीं होगी”।