डिजिटल डेस्क: फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया घोटाले मामले में सीबीआई कि बड़ी कार्रवाई। जांच एजेंसी ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के करीब 50 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इस दौरान सीबीआई ने एक आरोपी डीजीएम राजीव कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया,और सीबीआई ने एफसीआई से जुड़े अधिकारी और ग्रेन्स मिल्स के मालिकों के ठिकानों पर भी रेड की।
छापेमारी के दौरान अलग-अलग ठिकानों से कई दस्तावेज बरामद किए गए, जो इस केस से संबंधित थे। अधिकारियों का कहना हैं कि एफसीआई में तकनीकी सहायकों से लेकर कार्यकारी निदेशकों तक की भूमिका एजेंसी की जांच के दायरे में है, उन्होंने कहा कि एफसीआई में एक उप महाप्रबंधक (डीजीएम) को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए जाने के बाद छापेमारी शुरू की गई।
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब और हरियाणा के कई शहरों के साथ ही दिल्ली में दो स्थानों पर भी छापेमारी की गई, पिछले 6 महीनों से CBI जानकारी जुटा रही थी। सीबीआई ने एफसीआई में भ्रष्टाचार के गठजोड़ के खिलाफ अभियान शुरू किया है, जिसमें खाद्यान्न की खरीद, भंडारण और वितरण में लगे अधिकारियों, चावल मिल मालिकों, अनाज व्यापारियों आदि की एक पूरी श्रृंखला शामिल हैं।