डिजिटल डेस्क: 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन किया,इस साल यह महोत्सव में 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली में राज्य सरकार के सहयोग से केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।पीएम मोदी ने आज स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके विचार और आदर्श देशवासियों का हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट कर कहा कि “स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन, उनका जीवन राष्ट्रभक्ति,आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है, उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।”
गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, राष्ट्रीय युवा महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभावान युवाओं को अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए हर साल आयोजित किया जाता है।कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि इस सात दिवसीय आयोजन में 28 राज्यों और आठ केंद्रशासित प्रदेशों के युवा शिरकत करेंगे और अपनी प्रतिभा की झलक दिखाएंगे,यह महोत्सव युवा शिखर सम्मेलन का भी साक्षी बनेगा, जिसमें जी-20 और वाई-20 (युवा-20) आयोजनों से संबद्ध पांच विषयों अर्थात कार्य, उद्योग, नवाचार और 21वीं सदी के कौशलों का भविष्य, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी, शांति निर्माण और सुलह, साझा भविष्य-लोकतंत्र और शासन में युवा और स्वास्थ्य एवं कल्याण पर पूर्ण सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
शिखर सम्मेलन में साठ से अधिक प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की भागीदारी होगी. इस दौरान कई प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन के दौरान राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा आठ स्वदेशी खेल और मार्शल आर्ट भी प्रस्तुत किए जाएंगे,अन्य आकर्षणों में खाद्य उत्सव, युवा कलाकार शिविर, एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज, स्पेशल नो योर आर्मी, नेवी और एयर फोर्स कैंप शामिल हैं।